अबिगत गति कछु कहति न आवै। ज्यों गूंगो मीठे फल की रस अन्तर्गत ही भावै॥ परम स्वादु सबहीं जु निरन्तर अमित तोष उपजावै। मन बानी कों अगम अगोचर सो जाने जो पावै॥ रूप रैख गुन जाति जुगति बिनु निरालंब मन चकृत धावै। सब बिधि अगम बिचारहिं, तातों सूर सगुन लीला पद गावै॥ - सूरदास
मैं नास्तिक हूँ, मेरी भी भावनाएँ आहत होती हैं— जब मैं देखता हूँ, स्वच्छ गंगा में डाली जाती हैं अस्थियाँ और अधजले शरीरों के टुकड़े। मैं नास्तिक हूँ, मेरी भी भावनाएँ आहत होती हैं— जब मैं देखता हूँ, किसी मूर्ख इंसान ने मंदिर बनाकर लगा दिया लाखों की भीड़ को कतार में। मैं नास्तिक हूँ, मेरी भी भावनाएँ आहत होती हैं— जब मैं देखता हूँ, एक बच्चा मंदिर के बाहर भूख से अपनी आंतें चबाता है और ईश्वर भीतर दूध से नहा रहे होते हैं। मैं नास्तिक हूँ, मेरी भी भावनाएँ आहत होती हैं— जब मैं देखता हूँ, गंगा में डुबकी लगाकर 'पाप' धोने का दावा करने वाला घर लौटकर एक इंसान के छूने भर से 'अपवित्र' हो जाता है। मैं नास्तिक हूँ, मेरी भी भावनाएँ आहत होती हैं— जब मैं देखता हूँ, मेरी ही मानव जाति से संबंध रखने वाले लोग पवित्रता के नाम पर खा-पी रहे हैं गोबर और गोमूत्र। मैं नास्तिक हूँ, मेरी भी भावनाएँ आहत होती हैं— जब मैं देखता हूँ, मेरे ही लोगों को ठगा जा रहा है किसी ज्योतिषी के द्वारा भविष्य की गणना करके। मैं नास्तिक हूँ, मेरी भी भावनाएँ आहत होती हैं— जब मैं देखता हूँ, लोग मरने-मारने को तैयार हो जाते हैं...
Comments
Post a Comment