कल रात को बैठे बैठे शराब पिते हुए विचार किया कि अब शराब पिना बंद कर देना चाहिए...
.
.
लेकिन फिर विचार किया कि..
.
.
.
.
नशे में इतना बड़ा निर्णय लेना ठीक नही .
एक शिष्य अपने गुरु से सप्ताह भर की छुट्टी लेकर अपने गांव जा रहा था। तब गांव पैदल ही जाना पड़ता था। जाते समय रास्ते में उसे एक कुआं दिखाई दिया। शिष्य प्यासा था, इसलिए उसने कुएं से पानी निकाला और अपना गला तर किया। शिष्य को अद्भुत तृप्ति मिली, क्योंकि कुएं का जल बेहद मीठा और ठंडा था। शिष्य ने सोचा - क्यों ना यहां का जल गुरुजी के लिए भी ले चलूं। उसने अपनी मशक भरी और वापस आश्रम की ओर चल पड़ा। वह आश्रम पहुंचा और गुरुजी को सारी बात बताई। गुरुजी ने शिष्य से मशक लेकर जल पिया और संतुष्टि महसूस की। उन्होंने शिष्य से कहा- वाकई जल तो गंगाजल के समान है। शिष्य को खुशी हुई। गुरुजी से इस तरह की प्रशंसा सुनकर शिष्य आज्ञा लेकर अपने गांव चला गया। कुछ ही देर में आश्रम में रहने वाला एक दूसरा शिष्य गुरुजी के पास पहुंचा और उसने भी वह जल पीने की इच्छा जताई। गुरुजी ने मशक शिष्य को दी। शिष्य ने जैसे ही घूंट भरा, उसने पानी बाहर कुल्ला कर दिया शिष्य बोला- गुरुजी इस पानी में तो कड़वापन है और न ही यह जल शीतल है। आपने बेकार ही उस शिष्य की इतनी प्रशंसा की। गुरुजी बोले- बेटा, ...
मैं नास्तिक हूँ, मेरी भी भावनाएँ आहत होती हैं— जब मैं देखता हूँ, स्वच्छ गंगा में डाली जाती हैं अस्थियाँ और अधजले शरीरों के टुकड़े। मैं नास्तिक हूँ, मेरी भी भावनाएँ आहत होती हैं— जब मैं देखता हूँ, किसी मूर्ख इंसान ने मंदिर बनाकर लगा दिया लाखों की भीड़ को कतार में। मैं नास्तिक हूँ, मेरी भी भावनाएँ आहत होती हैं— जब मैं देखता हूँ, एक बच्चा मंदिर के बाहर भूख से अपनी आंतें चबाता है और ईश्वर भीतर दूध से नहा रहे होते हैं। मैं नास्तिक हूँ, मेरी भी भावनाएँ आहत होती हैं— जब मैं देखता हूँ, गंगा में डुबकी लगाकर 'पाप' धोने का दावा करने वाला घर लौटकर एक इंसान के छूने भर से 'अपवित्र' हो जाता है। मैं नास्तिक हूँ, मेरी भी भावनाएँ आहत होती हैं— जब मैं देखता हूँ, मेरी ही मानव जाति से संबंध रखने वाले लोग पवित्रता के नाम पर खा-पी रहे हैं गोबर और गोमूत्र। मैं नास्तिक हूँ, मेरी भी भावनाएँ आहत होती हैं— जब मैं देखता हूँ, मेरे ही लोगों को ठगा जा रहा है किसी ज्योतिषी के द्वारा भविष्य की गणना करके। मैं नास्तिक हूँ, मेरी भी भावनाएँ आहत होती हैं— जब मैं देखता हूँ, लोग मरने-मारने को तैयार हो जाते हैं...
Comments
Post a Comment